दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में बाहुबली राजद नेता शहाबुद्दीन का निधन, कोरोना से

बिहार के सीवान से सांसद रह चुके आर जे डी नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन का कोरोना से निधन हो गया। वह दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद थे । कोरोना से संक्रमित होने के बाद हालत गम्भीर होने पर दिल्ली के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। आरजेडी के बाहुबली नेता हत्या के संगीन मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहे थे।
हालत बिगड़ने के बाद वेंटिलेटर पर रखे गए थे शहाबुद्दीन
दरअसल तिहाड़ जेल प्रशासन को बिहार के बाहुबली और RJD के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के कोरोना संक्रमित होने का पता तब लगा जब, 20 अप्रैल को उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। जिस तरह के उसके शरीर में लक्षण नजर आए, उसके मद्देनजर कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही शहाबुद्दीन को तुरंत तिहाड़ जेल के चिकित्सकों की निगरानी में दे दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

Whom to love Know in this lesson : प्यार किस-किस से करें जानिए इस पाठ में...

Aaj tk के रोहित सरदाना का हुआ निर्धन