Corona Symptoms: कोरोना का बिल्कुल नया लक्षण, डॉक्टरों के लिए भी बनी पहेली

एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना संक्रमण होने पर मरीज की प्लेटलेट्स अचानक से गिर जाती हैं और उसे बहुत ज्यादा थकावट महसूस होने लगती है. जबकि बुखार और सांस में तकलीफ जैसे लक्षण बाद में उभरते हैंकोरोना वायरस के लक्षण आम सर्दी-जुकाम से इतने मिलते-जुलते हैं कि इनमें फर्क समझना भी मुश्किल है. हालांकि एक नई रिपोर्ट में कोरोना वायरस के बिल्कुल नए लक्षण बताए गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना संक्रमण होने पर मरीज की प्लेटलेट्स अचानक से गिर जाती हैं और उसे बहुत ज्यादा थकावट महसूस होने लगती है. जबकि बुखार और सांस में तकलीफ जैसे लक्षण बाद में उभरते हैं. इन शुरुआती लक्षणों को इग्नोर करना घातक साबित हो सकता है.टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आजाद नगर पारा रोड के अलीम शेख (60) ने 18 अप्रैल को बहुत ज्यादा थकावट महसूस होने के बाद एक ब्लड टेस्ट करवाया. उन्होंने ये ब्लड टेस्ट डॉक्टर की सलाह पर करवाया था जिसमें पता चला कि उनके शरीर की प्लेटलेट्स अचानक गिरकर 85,000 रह गई हैं. एक इंसान के शरीर में सामान्यत: डेढ़ लाख से साढ़े चार लाख के बीच प्लेटलेट्स होनी चाहिए.अलीम शेख ने डॉक्टर के कहने पर दवाइयां लेना शुरू कर दिया, लेकिन 23 अप्रैल को उन्हें अचानक सांस की भयंकर तकलीफ होने लगी. इसके बाद उनका एक और ब्लड टेस्ट हुआ जिसमें पता लगा कि उनके शरीर की प्लेटलेट्स अब घटकर सिर्फ 20,000 ही रह गई हैं.RML इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के डॉ. विक्रम सिंह कहते हैं, 'थकान या अस्वस्थता वायरल बुखार के लक्षण हैं. कोविड भी एक तरह का वायरल है जिसमें लोगों को बुखार के साथ ये दोनों महसूस होते हैं. सामान्य तौर पर एक इंसान का प्लेटलेट काउंट 1.5 से 4.5 लाख ब्लड प्रतिलीटर होता है. लेकिन कई मामलों में ये 75,000 से 85,000 प्रति लीटर तक चला जाता है. कई बार डेंगू या किसी अन्य बीमारी में मरीज की गलती से भी प्लेटलेट काउंट गिर जाता है. हमारी सलाह है कि यदि कोई व्यक्ति थकावट या अस्वस्थ महसूस करे तो वो तुरंत कोविड-19 का टेस्ट कराए.'

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Whom to love Know in this lesson : प्यार किस-किस से करें जानिए इस पाठ में...

Aaj tk के रोहित सरदाना का हुआ निर्धन

दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में बाहुबली राजद नेता शहाबुद्दीन का निधन, कोरोना से