Posts

Corona Symptoms: कोरोना का बिल्कुल नया लक्षण, डॉक्टरों के लिए भी बनी पहेली

Image
एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना संक्रमण होने पर मरीज की प्लेटलेट्स अचानक से गिर जाती हैं और उसे बहुत ज्यादा थकावट महसूस होने लगती है. जबकि बुखार और सांस में तकलीफ जैसे लक्षण बाद में उभरते हैं कोरोना वायरस के लक्षण आम सर्दी-जुकाम से इतने मिलते-जुलते हैं कि इनमें फर्क समझना भी मुश्किल है. हालांकि एक नई रिपोर्ट में कोरोना वायरस के बिल्कुल नए लक्षण बताए गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना संक्रमण होने पर मरीज की प्लेटलेट्स अचानक से गिर जाती हैं और उसे बहुत ज्यादा थकावट महसूस होने लगती है. जबकि बुखार और सांस में तकलीफ जैसे लक्षण बाद में उभरते हैं. इन शुरुआती लक्षणों को इग्नोर करना घातक साबित हो सकता है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आजाद नगर पारा रोड के अलीम शेख (60) ने 18 अप्रैल को बहुत ज्यादा थकावट महसूस होने के बाद एक ब्लड टेस्ट करवाया. उन्होंने ये ब्लड टेस्ट डॉक्टर की सलाह पर करवाया था जिसमें पता चला कि उनके शरीर की प्लेटलेट्स अचानक गिरकर 85,000 रह गई हैं. एक इंसान के शरीर में सामान्यत: डेढ़ लाख से साढ़े चार लाख के बीच प्लेटलेट्स होनी चाह...

दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में बाहुबली राजद नेता शहाबुद्दीन का निधन, कोरोना से

Image
बिहार के सीवान से सांसद रह चुके आर जे डी नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन का कोरोना से निधन हो गया। वह दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद थे । कोरोना से संक्रमित होने के बाद हालत गम्भीर होने पर दिल्ली के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। आरजेडी के बाहुबली नेता हत्या के संगीन मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहे थे। हालत बिगड़ने के बाद वेंटिलेटर पर रखे गए थे शहाबुद्दीन दरअसल तिहाड़ जेल प्रशासन को बिहार के बाहुबली और RJD के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के कोरोना संक्रमित होने का पता तब लगा जब, 20 अप्रैल को उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। जिस तरह के उसके शरीर में लक्षण नजर आए, उसके मद्देनजर कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही शहाबुद्दीन को तुरंत तिहाड़ जेल के चिकित्सकों की निगरानी में दे दिया गया।

बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार का शुक्रवार को कोरोना से निधन

Image
बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार का शुक्रवार को कोरोना से निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी दी है। मुख्य सचिव अरुण कुमार के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख व्यक्त किया है। 1985 बैच के IAS अफसर अरुण कुमार सिंह पिछले महीने बिहार के  मुख्य सचिव बने थे। दीपक कुमार की जगह पर अरुण कुमार सिंह मुख्य सचिव बने थे। दीपक कुमार को प्रधान सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

Aaj tk के रोहित सरदाना का हुआ निर्धन

Image
आज तक के वरिष्ठ एंकर और देश के जाने माने टीवी पत्रकार श्री रोहित सरदाना जी का कोरोना संक्रमित होने के बाद आकस्मिक निधन  बेहद दुखद है । इस मुश्किल वक्त में ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति दे।  ॐ शांति !! शत-शत नमन एवं श्रद्धांजलि।  #newsanchor #RohitSardana